सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट – कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा, अब शहरी क्षेत्र में टीका की कोई कमी नही होगी। इसके साथ ही दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों के कुल – 52 टीकाकरण केन्द्रों पर 24 जुलाई को कोविशिल्ड का टीका ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

इस अभियान के अंतर्गत दरभंगा शहरी क्षेत्र में दिनांक 24 जुलाई को कुल – 29 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। इन टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशिल्ड का टीका ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।

इनकी सूची निम्नलिखित है :
शहरी क्षेत्रों के एम.सी.एच में, डी.एम.सी.एच. में, महाराजा कामेश्वर सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल (09:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे रात्रि तक) में, टाउन हॉल में, पुलिस लाइन हॉस्पिटल में, मध्य विद्यालय, ताज विशनपुर उर्दू वार्ड नम्बर – 01 में, मध्य विद्यालय, बीरा वार्ड नम्बर – 02 में, इंडस्ट्रियल एरिया बियाडा, वार्ड नम्बर – 03 में, मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय, वार्ड नम्बर – 05 में, मध्य विद्यालय, मरतौल बाजार वार्ड नम्बर – 06 में, राधा स्वामी मध्य विद्यालय, चनहारिया टोला वार्ड नम्बर – 09 में, राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, जुड़ावन सिंह, प्राथमिक विद्यालय चुनाभट्टी वार्ड नम्बर – 14 में, चित्रगुप्त भवन लक्ष्मी सागर वार्ड नम्बर – 15 में, सामुदायिक भवन कठरिया गांधीनगर वार्ड नम्बर – 17 में, एम.आर.एम उच्च विद्यालय वार्ड नम्बर – 19 में, मध्य विद्यालय वाजिदपुर वार्ड नम्बर – 23 में, सर्वोदय उच्च विद्यालय गंगासागर वार्ड नम्बर – 26 में, राम जानकी मध्य विद्यालय अल्लपट्टी वार्ड नम्बर – 27 में, सामुदायिक भवन सहनी टोला भीगो वार्ड नम्बर – 31 में, शिक्षा भवन, करमगंज वार्ड नम्बर – 37 में, मध्य विद्यालय, सराइसत्तर खान वार्ड नम्बर – 39 में, मध्य विद्यालय के.के लाल वार्ड नम्बर – 40 में, मध्य विद्यालय बंसीदास जी.एन वार्ड नम्बर – 42 में, एम.एल.एकेडमी, बेंता वार्ड नम्बर – 43 में, पूर्वांचल मध्य विद्यालय आर.एस टैंक वार्ड नम्बर – 45 में, व्यपार मंडल बाबू साहेब कॉलोनी वार्ड नम्बर – 46 में, नेहरू स्टेडियम वार्ड नम्बर – 47 में, सामुदायिक भवन, ब्रह्मस्थान पंडासराय वार्ड नम्बर – 48 में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !