Breaking News

बिहार :: ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला की हत्या, सूबे में मौत का खेल जारी…

picsart_11-19-03-05-42-381x265समस्तीपुर : सीएम नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के दूसरे चरण की समाप्ति कर शुक्रवार को वापस गये और पुलिस महकमा चैन की साँस भी पूरी तरह नहीं ले पायी थी कि अगली ही सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। जी हाँ, सूबे में बेखौफ अपराधियों का खूनी खेल अब भी जारी है। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहाँ शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना जिला के बिथान थाना अंतर्गत पुसहो गांव में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह कुछ लोग ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के तकरीबन 10 लोग पहुंचे और उन्हें खदेड़ दिया, फिर फायरिंग करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। उन्होंने एक घर के सामने सड़क किनारे खड़ी ग्रामीण विभीषण यादव की पत्नी अंजू देवी (35) को गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

क्या है पूरा मामला

अंजू देवी पूसहो गांव निवासी विभीषण यादव की पत्नी थी। बताया गया है कि विभीषण का छोटा भाई मिथिलेश यादव कल शाम सेविंग के लिए सैलून गया था। उसी के गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल से दाढ़ी बनवाते समय मिथिलेश का फोटो खींच लिया। इस पर मिथिलेश ने विरोध जताया तो फोटो खींचने वालों से उसकी जमकर तकरार हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग विभीषण के घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। पति व देवर पर हमला होते देख अंजू देवी उन्हें बचाने गयी तो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही अंजू की मौत हो गयी। बिथान थाने की पुलिस ने पूसहो गांव में घेराबंदी कर फायरिंग व हमला करने के आरोप में युगली यादव, संतोष यादव और अंगद यादव को दबोच लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे भी बरामद किये। इधर, चर्चा है कि हमलारों व विभीषण यादव के बीच पहले से भूमि विवाद भी चल रहा था। हमलावरों ने घर पर हमला करने के पहले विभीषण के खेत को ट्रैक्टर से जोता उसके बाद घर पर हमला किया। वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …