डेस्क : दरभंगा में शराब माफियाओं का मनोबल चरम पर है बहेड़ी थाना क्षेत्र में लगातार शराब लदी ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है तो आए दिन बाइक और चार पहिया वाहनों से भी लगातार जिले में शराब बरामदगी की जा रही है। ताज़ा मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का है जहां के सनहपुर-बेदौली पथ पर सिंहवाड़ा पुलिस ने मारुति कार से 228 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सनहपुर बेदौली सड़क के सुनसान भाग पर शराब की खेप उतरने वाली है। पुलिस वहां पहुंची। पुलिस की गाड़ी को आते देख शराब तस्कर कार एवं बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। तस्करों की संख्या तीन-चार बताई गई है जो घटनास्थल से लखनपुर की ओर भाग निकले। कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। घटनास्थल के एक तरफ जलजमाव का क्षेत्र है तो दूसरी तरफ बाग बगीचे का बड़ा सा जंगल का भाग है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार सर्च के दौरान कार की डिक्की एवं सीट वाले भाग पर बोरे में रखी शराब पायी गयी। इसमें 180 एमएल, 375 एमएल, एवं 750 एमएल की विदेशी शराब थी। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कार एवं बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !