Breaking News

बिहार :: बाॅलीवुड के सुल्तान सलमान खान की माँ के साथ बहन अलवीरा,बहनोई अतुल अग्निहोत्री आये बिहार पर्यटन का लुत्फ उठाने, नालंदा व राजगीर का किया भ्रमण

picsart_11-21-11-19-51-300x250नालंदा/पटना : गौतम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन अभिजीत कुमार के बुलावे पर पिगासस वर्ल्ड फंड के चेयरमैन पॉल परमार, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, सलमान खान की मां और उनकी समधिन ने रविवार को नालंदा व राजगीर आए. ये सभी बिहार पर्यटन का जमकर लुत्फ उठाये. नालंदा खंडहर व म्यूजियम को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गये. उन्होंने कहा कि 100 साल पहले की श्विस की ज्ञान धरती पर आकर हम सभी धन्य हैं. दुनिया में ज्ञान व शांति का संदेश नालंदा से ही गया था. उनके साथ अमेरिका के एक बड़े उद्योगपति तोमर वालदेव,बिहार प्रदेश कांगे्रश सेक्रेटरी कुंतल कृष्ण व सलमान खान परिवार के करीबी दोस्त मोहित कुमार भी उनके साथ थे. उन्होंने बिहार की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि बिहार में टूरिज्म के विकास में बिहार की आर्थिक स्थिति जहां मजबूत होगी वहीं रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि नालंदा व राजगीर के बारे में अब तक केलल किताबों में पढ़ने का मौका मिला था, आज उससे रू-ब-रू होकर अपने को धन्य व अहृलादित महसूस कर रहा हूं. सलमान के रिश्तेदारों ने नालंदा की धरती की तारीफ में खूब सारी बातें कही.

picsart_11-21-11-21-42-239x145अलवीरा और अतुल ने नालंदा खंडहर को देखने के बाद कहा कि इसे जब विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया, तब से उन्हें देखने की इच्छा थी. दोनों ने नालंदा के बारे में स्थानीय लोगों से खूब पूछताछ की. उन्होंने खंडहर देखा और इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी. स्थानीय लोग भी इस मौके पर काफी संख्या में जमा हो गये.

nalanda2-300x170नालंदा खंडहर ज्ञान की भूमि है। इसकी कशिश हरेक को अपनी ओर खींचती है। चाहे वो आम हो या खास। यही कारण था कि रविवार को सुपर स्टार सलमान खान की मां ने नालंदा खंडहर का दीदार किया। उनके साथ उनकी समधन, सलमान की बहन अलवीरा खान व बहनोई और फिल्म स्टार अतुल अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …