Breaking News

हाजीपुर में सोना लूटकांड, महज 15 मिनट में करोड़ों की लूट CCTV का DVR भी लेकर फरार

सोना लूट कांड दोबारा इन हाजीपुर, देखें वीडियो…

डेस्क : वैशाली जिले के हाजीपुर में शनिवार की सरेशाम एक करोड़ रुपए से अधिक की लूट हुई है। घटना को बाइक सवार तीन लुटेरों ने अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक सिनेमा रोड में आदित्य ज्वेलर्स में हुई है। बाइक सवार तीन अपराधी आभूषण और करीब 9 लाख नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों एवं लोगों की भीड़ जुट गई। घटना शाम करीब 6:30 की बताई जा रही है।

दुकानदार अमृत कुमार के मुताबिक, आभूषण की दुकान में तीन नकाबपोश अपराधी आए थे। गन पॉइंट पर सभी कर्मी, ग्राहक को लेकर करीब 15 मिनट तक लूटपाट की। उन्होंने आभूषण की दुकान में खरीदारी कर रहे दो ग्राहकों के साथ भी लूटपाट किया। उनसे सोने का चैन, पर्स भी ले लिया। उसके बाद फरार हो गए। लूटपाट के साथ ही अपराधी दुकान में लगे CCTVका DVR भी ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली SP मनीष और सदर SDPO राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से लूट के विषय में पूछताछ किया। फिलहाल लूटी गई सोने की कीमत का आंकलन किया जा रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य ज्वेलर्स के पास शहर के आभूषण दुकानदारों की भीड़ जुट गई।

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *