Breaking News

मॉब लिंचिंग :: मुस्लिम प्रेमिका के हिंदू प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या, कुंए से मिली लाश

डेस्क : कर्नाटक के विजयापुरा में मुस्लिम लड़की से प्यार करने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि लड़के के घर वालों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। दम तोड़ने के बाद उसका शव खेतों में मौजूद एक कुएं में फेंक डाला। पुलिस ने रविवार को यह सूचना दी।

Mob Lynching

34 साल के रवि निंबारगी 21 अक्टूबर से लापता था। उसके परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देते हुए शक जाहिर किया कि लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें गठित करके युवक की तलाश शुरू की। रविवार सुबह रवि का शव बालागानुर गांव में कुएं में मिला।

Demo Pic

पुलिस ने लड़की के भाई और चाचा को हत्या, आपराधिक साजिश और सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रवि के रिश्तेदार शशिधर ने बताया कि दोनों दो साल से एक दूसरे को प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्तियों और उनके रिश्तेदारों ने कई मौकों पर प्रेमियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *