Breaking News

सी एम कॉलेज में ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन 13 नवंबर से, ऐसे होगा नामांकन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्थापना की स्वर्ण जयंती एवं भारत की आजादी के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सी एम कॉलेज दरभंगा में 10 दिवसीय “संस्कृत संभाषण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष ने मिथिलांचल के सभी छात्र- छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को सादर सूचित करते हुए बताया कि सी एम कॉलेज, दरभंगा के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में दिनांक 13 नवंबर, 2021 से 10 दिवसीय “संस्कृत संभाषण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मात्र ₹100 देकर शिविर हेतु नाम दर्ज कराने वाले सभी प्रतिभागियों को 10 दिनों में (प्रतिदिन 2 घंटे की दर से) संस्कृत भाषा में सरल रूप से बोलना- समझना सिखाया जाएगा। साथ ही इसका प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने एवं शिविर में नाम दर्ज कराने हेतु सी एम कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित सामान्य विभाग या वर्सर कार्यालय में (9905437636) आकर संपर्क किया जा सकता है।

Polytechnic Guru Darbhanga

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *