Breaking News

राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश को मिथिला पेंटिंग की भेंट, कुशेश्वरस्थान में उमड़ा जनसैलाब

सीएम नीतीश कुमार को मिथिला पेंटिंग भेंट करते राजेश्वर राणा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के निवर्तमान संगठन सचिव राजेश्वर राणा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिथिला पेंटिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच पर अभिनंदन करने वालों में युवा जदयू दरभंगा के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमन कुमार झा, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार राय समेत युवा जदयू कार्यकर्ता भी शामिल थे।

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा में बीते 15 वर्षों में सड़कों व शिक्षण संस्थाओं का निर्माण, घर घर बिजली तथा पक्की गली नाली पहुंचने सहित हर क्षेत्र में विकास हुआ है। क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए तैयार योजना पर जल संसाधन विभाग तेजी से काम कर रहा है, जो अगले एक साल में पूरा हो जाएगा।

वहीं जदयू के दरभंगा जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।राजेश्वर राणा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर कोने कोने का सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।

गौरतलब है कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे।

जहां सीएम नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा के धबौलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए हुए कार्यों का उल्लेख किया, भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी और NDA प्रत्याशी श्री अमन भूषण हजारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, संजय जायसवाल, विजय कुमार चौधरी समेत जदयू के कई दिग्गजों ने भी विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *