Breaking News

बिग बाॅस 10 :: सबसे बड़े रियलिटी शो की सेलिब्रिटी मोनालिसा की रीयल लाईफ में टूट सकती है सगाई

picsart_11-23-11-45-20-250x200उ.सं.डेस्क : एक इंटरव्यू में मोनालिसा के मंगेतर विक्रांत ने बताया था कि वह मोना के व्यवहार से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सगाई हो चुकी है और हम शादी भी करने वाले थे. लेकिन अब मुझे शादी के बारे में विचार करना पड़ रहा है. मैं अब कन्फ्यूज्ड हूं.

विक्रांत ‘बिग बॉस’ के घर में मोनालिसा और मनु की नजदीकियों से परेशान हैं.हांलाकि उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है कि ‘बिग बॉस’ के घर में जो भी हो रहा है वह सिर्फ ड्रामा है. बाहर आने पर सब ठीक हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा ‘लेकिन जो भी बिग बॉस के घर में हो रहा है वो सब मेरे परिवार के लिए देखना इतना आसान नहीं है.’ विक्रांत भी भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं. मोनालिसा और विक्रांत ने साथ में कई फिल्में भी की हैं.

मालूम हो कि बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा शुरू से ही काफी चर्चा में हैं.कभी वह अपने बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहती हैं तो कभी मनु पंजाबी के साथ घर में नजदीकियों को लेकर. हर बार वो नॉमिनेशन के बावजूद घर से बाहर जाने से बच भी जाती हैं.

picsart_11-18-09-10-35-600x450लेकिन, शायद ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर जाने के बाद मोनालिसा की जिन्दगी में मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. दरअसल, मोनालिसा घर से बाहर जाने के बाद अपने मंगेतर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी करने वाली हैं. मोनालिसा अपनी शादी को लेकर बिलकुल आश्वस्त हैं. लेकिन, खबरों की मानें तो मंगेतर विक्रांत शादी की बात पर अभी विचार कर रहे हैं. दरअसल, वे घर के अंदर मोना और मनु पंजाबी की इंटीमेसी से परेशान हैं.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …