Breaking News

इंतजार खत्म :: 26 फरवरी को पीएम मोदी दरभंगा के 5 आरओबी का करेंगे शिलान्यास

दरभंगा। शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने की संभावना बढ़ गयी है। इसके लिए लोग लंबे समय से शहर की रेल गुमतियों पर आरओबी बनाने की मांग कर रहे थे। अब लोगों की यह मांग पूरी होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 फरवरी को दरभंगा शहर की पांच रेल गुमतियों पर आरओबी के निर्माण कार्य का शिलान्यास नई दिल्ली से ऑनलाइन करेंगे।

यह जानकारी गुरुवार को देते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा शहर में लगभग 338 करोड़ की लागत से पांच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने कहा कि लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे समपार फाटक संख्या 21 (चट्टी गुमती) पर, लगभग 61 करोड़ की लागत से रेलवे समपार फाटक संख्या दो (दिल्ली मोड़ गुमती), लगभग 67 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या 18 (पंडासराय गुमती), लगभग 127 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या एक (बेला गुमती) व समपार फाटक संख्या 28 (कगवा गुमती) पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

सांसद ने कहा कि वर्तमान में दरभंगा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण आरओबी की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। दरभंगा में इन सभी गुमतियों पर आरओबी बन जाने से यातायात सुगम होगा और लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगी। इधर, इसकी सूचना मिलने पर शहर के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। लक्ष्मीसागर निवासी चंद्रभूषण झा ने कहा कि आरओबी बन जाने से लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।

Check Also

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार …

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …