चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया के लिए हो जाने से क्षेत्रीय संबंधित जनता में छाई मायूसी।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार चकरनगर सर्कल के थाना भारेह में तैनात मोहम्मद शकील जिनका अचानक स्थानांतरण दस्ती थाने को प्राप्त हुई जिसकी सूचना क्षेत्र के लोगों को प्राप्त हुई तो काफी लोगों में उदासी और मायूसी छा गई, क्योंकि यह खबर क्षेत्रीय जनता के लिए बुरी थी।
मोहम्मद शकील यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह और पुलिस उपाधीक्षक चकरनगर के कुशल निर्देशन में थाना अध्यक्ष प्रीति सेंगर के साथ अपराधियों पर नकेल कसने में काफी महारत हासिल की थी। रातों दिन जनता की सेवा तहेदिल से करना और इसके साथ-साथ धार्मिक कार्यों में विशेष रूचि थी उनके अभाव में धार्मिकता झलकती थी।

जब संबंधित लोगों को पता चला कि मोहम्मद शकील का अचानक ट्रांसफर थाना चौबिया के लिए कर दिया गया है तो तमाम जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में मायूसी और उदासी छा गई। बीते दिवस क्षेत्रीय जनता और उनके सहयोगी स्टाफ ने थाना परिसर भरेह में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें लोगों ने मोहम्मद शकील को विदाई दी यह कहते हुए क़ि मोहम्मद कामिल और मोहम्मद शकील ने थाने पर आकर जो सराहनीय कार्य किए हैं उसके लिए जनता सदा याद करती रहेगी।
मोहम्मद शकील ने लोगों के प्यार और स्नेह का जिक्र करते हुए धन्यवाद दिया और सहयोग के लिए आभार जताया और उन्होंने कहा कि यह तो हमारी ड्यूटी है हमारे वरिष्ठ अधिकारी जहां पर लगाएंगे वहां पर हम सेवा कर्तव्य निष्ठा के साथ करते रहेंगे इस मौके पर तमाम लोगों ने गले लगा कर विदाई दी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !