दरभंगा। डाक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के दौरान रविवार को दूसरे दिन तारामंडल दरभंगा पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं, बिहार सर्किल पवन कुमार व विशिष्ट अतिथि तारामंडल के प्रभारी पदाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवायी गयी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डाक अधीक्षक एसएस सुमन भी प्रदर्शनी में शामिल हुए। फिलाटेलिस्ट कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दरभंगा डाक प्रमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों को मोमेंटो एवम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फिलाटेलिस्टो द्वारा डाक टिकटों के संग्रहण के साथ-साथ आज के परिपेक्ष्य में डाक विभाग की उपयोगिता पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पीटीसी जयप्रकाश, डाक अधीक्षक एसएस सुमन व अन्य थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !