Breaking News

हादसा :: 2 पुलिस जिप्सी की आमने-सामने की टक्कर, डीएसपी और ओएसडी चोटिल

डेस्क : पटना में दो पुलिस जिप्सी की आपस में भिड़त हो गई है। इस घटना में ओएसडी और डीएसपी जख्मी है। वहीं ड्राइवर को भी हल्की चोट लगी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के पंप हाउस अटल पथ ओवर ब्रिज के पास का है। जहां रॉन्ग साइड वैशाली विदुपुर थाना की पुलिस जिप सामने से आ रही एक अन्य प्रशासनिक स्कॉर्पियो कार से जा टकराई है। जिसमें दोनों गाडियों को काफी क्षति ग्रस्त हुआ है। फिलहाल इस घटना की जानकारी यातायात पुलिस और स्थानीय थाना एसके पुरी को दी गई है।

वहीं, घटना की सुचना के बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और गाड़ियों को अटल पथ के बीच सड़क से हटकर साइट कर दिया गया है। घटना में ओएसडी डीएसपी के घायल होने और ड्राइवर किशोर को हल्की चोट आने की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …