चकरनगर/ इटावा। तहसील समाधान दिवस चकरनगर में उप जिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर 23 प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए जिसमें दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम के चलते तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम उप जिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया व तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस मौके पर 23 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज हुए जिसमें दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया लंबित 21 प्रार्थना पत्र स्थलीय निरीक्षण व निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए इस मौके पर सबसे ज्यादा शिकायतें विकासखंड से संबंधित थीं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पीठासीन अधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रों की जांच दोनों पक्षों की उपस्थिति व मौके पर जाकर ही सुन और देखकर निपटाया जाए। कोई भी प्रार्थना पत्र खाना पूर्ति के तौर पर ना देखा जाए प्रार्थना पत्र पर गंभीरता लेते हुए प्रार्थना पत्रदाता को जरूर ठीक से सुना जाए । इस मौके पर तहसीलदार विश्वनाथ मिश्र सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।पैरा लीगल वालंटियर अश्वनी त्रिपाठी भी पीड़ितों की मदद करते नजर आए ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !