Breaking News

दरभंगा में मर्डर :: वीडियोग्राफी छोड़कर गया तो फोन कर बुलाया, मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली

डेस्क। दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में जन्मदिन की पार्टी की वीडियोग्राफी छोड़ घर चले गए कैमरामैन को बुलाकर गोली मार दी गई। घायल अवस्था में आरोपित उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर छोड़कर फरार हो गए। एक घंटे बाद स्वजन अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस में मामले में चिलहां गांव निवासी स्कार्पियो चालक गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ की जा रही है। गृहस्वामी व अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, शराब के धंधे से जुड़े होने के आरोपी राकेश सहनी ने अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। इसमें वीडियोग्राफी के लिए गांव के ही रामविलास सहनी के पुत्र कैमरामैन सुशील कुमार सहनी (22) को बुलाया था। रात करीब 12 बजे कैमरामैन के कैमरे की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद सुशील बैटरी चार्ज करने के लिए घर चला गया। राकेश सहनी ने फोन कर उसे घर से बुलाया। आरोप है कि वीडियोग्राफी बीच में छोड़कर जाने के लिए सुशील के साथ गाली-गलौज की गई।

वहीं, आरोप है कि इसका विरोध करने पर राकेश, कन्हैया सहनी, अरुण सहनी, मनीष सहनी आदि ने मारपीट भी की। इसके बाद राकेश ने सुशील के मुंह में पिस्टल घुसाकर फायर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में उसे स्कार्पियो से डीएमसीएच ले गए। वहां इमरजेंसी के गेट पर छोड़कर सभी फरार हो गए। स्कार्पियो चालक गोलू खून से सने सुशील के शर्ट को खोलकर अपने साथ लेते गया।

उधर, अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद घायल कैमरामैन की मौत हो गई। वह अविवाहित था। वीडियोग्राफी का काम करने के अलावा स्नातक का छात्र भी था। मृतक के पिता रामविलास सहनी ने आरोप लगाया कि राकेश ने शराब धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। उसके बारे में कई बार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि घटना के बाद गृहस्वामी घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गए।

बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि गृहस्वामी की खोज में छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपित के शराब धंधेबाज होने के बारे में छानबीन की जा रही है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …