Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / पीडीएस डीलरों की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनवाने का विशेष अभियान 2 मार्च से, ये जरूरी कागजात लाना अनिवार्य…

पीडीएस डीलरों की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनवाने का विशेष अभियान 2 मार्च से, ये जरूरी कागजात लाना अनिवार्य…

डेस्क। दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन (DARBHANGA DM Rajiv Raushan) के आदेशानुसार अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान का शुभारंभ 02 मार्च 2024 से किया जाना है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (वसुधा केंद्र) से संपर्क कर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभुक को निम्नलिखित कागजात लाना अनिवार्य है यथा-पारिवारिक पहचान के लिए राशनकार्ड या प्रधानमंत्री जी का लाभार्थी परिवार के नाम पत्र,व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य फोटो पहचान पत्र।

Advertisement

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आवश्यक व्यवस्था करने एवं लाभुकों को स-समय सूचना देने हेतु निदेशित करें।

साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया गया एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया है की स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे एवं लाभार्थी के बीच प्रचार-प्रसार करें।

Check Also

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …

पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा

हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …

वानर सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग :: बंदरों के सामूहिक निष्कासन पर रवि के पटवा ने जताई आपत्ति, कहा—एक बंदर की गलती की सजा पूरे वानर समाज को देना क्रूरता

बंदर/वानर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग, मानवीय एवं कानूनी तरीके से हो …