Breaking News

दिनदहाड़े आभूषण व्यापारी को गोलीमार लूटे गहनों से भरा बैग

डेस्क। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पटना के डाकबंगला चौराहे के पास आज दोपहर 12 बजे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दिल्ली के ज्वेलर को गोली मार दी और गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गोली आभूषण व्यापारी के हाथ में लगी है।

घटना के समय भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …