दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान का प्रचार गाड़ी सोमवार को दरभंगा जिला के हनुमान नगर प्रखंड के पटोरी , कोलहटा,बसुआरा, रूपौली इत्यादि गांवों में जनसंपर्क किया गया।

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति से निशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन दरभंगा जिला के जाले प्रखंड के अहियारी गांव स्थित अहल्या स्थान परिसर में 21 मार्च दिन गुरुवार को आयोजित है। जिसके सफलता हेतु लोगों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया।
संस्थान के सचिव संजीत ठाकुर ने कहा कि 151 बरुआ का निःशुल्क सामूहिक उपनयन करने की योजना है। अभी तक 50 से अधिक बरुआ का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 1000 रु रजिस्ट्रेशन शुल्क है। रजिस्ट्रेशन के बाद सारी व्यवस्था संस्थान के तरफ से रहती है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सामूहिक उपनयन के साथ-साथ अपने समाज के प्रतिभावान लोगों की सूची भी देने का आह्वान किया गया ताकि 21 मार्च के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उनका मंच से सम्मानित किया जा सके।

प्रचार गाड़ी के साथ उमेश सिंह, चितरंजन चौधरी रवि कुमार चौधरी जुगनू कुमार कामेश्वर चौधरी आदर्श कुमार उमाकांत चौधरी मणिकांत चौधरी राम नरेश चौधरी बिट्टू कुमार मानटन चौधरी इत्यादि लोग शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !