जालंधर(लवप्रीत सिंह):तीन दिन से हरबंस नगर एसबीआई बैंक ब्रांच में कैश न मिलने पर गुस्साई भीड़ आज जबरन बैंक में घुस गई। बैंक में तीन दिन से लोग लाइन में लगते थे और बैंक के अंदर बारी आने से पहले ही बैंक कैश खत्म की बात कह लोगो को लौटा देता था। लोगों का आरोप है कि तीसरे दिन भी आज ऐसे ही हुआ। बैंक खुलने से तो घंटे पहले से भीड़ जमा था मगर बैंक खुलने के कुछ मिनटो बाद ही कैश काउंटर बंद कर दिया गया। लोग जबरन बैंक में घुसे और हंगामा करने लगे। लोगो ने दावा किया कि बैंक अफसर अपने लोगों को पैसे देकर खुश कर रहे है जबकि लाइन मे लगने वाले लोगों को कैश देने की बजाय वापिस भेजा जा रहा है।नोट बंदी का अब नेगेटिव असर दिखने को मिल रहा , अब लोग पैसे के लिए परेशान ही रहे और दूसरी और बैंक के लोग अपनी मर्ज़ी से आम जनता को बैंक में कैश न होने की बात कह कर बिना पैसे दिए वापिस बेहज देते है। हो सकता है कि अगर केंद्र सरकार समय रहते कैश की समस्या को हल नहीं कर पाती तो इसके गंभीर परिणाम भी होसकते है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !