Breaking News

LNMU :: कई कार्यालयों में कुलपति संजय कुमार चौधरी का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने पूर्वाह्ण में कार्यालय खुलते ही विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित अनेक कार्यालयों का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया महत्वपूर्ण निर्देश। उन्होंने विभागों की वस्तुओं एवं फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया।

कुलपति ने वीसी सचिवालय, स्थापना शाखा, कुलसचिव कार्यालय, वित परामर्शी, विधि कार्यालय, अभियंत्रण शाखा, पेंशन शाखा, वित्त शाखा, उपकुलसचिव प्रथम एवं द्वितीय, प्राधिकार शाखा, परीक्षा विभाग, लोक सूचना कार्यालय, एनएसएस कोषांग, डीओ कार्यालय, स्टोर तथा पीजी काउंटर आदि का निरीक्षण किया।

कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को प्रमाण पत्र निर्गत काउंटर को और अधिक सक्रिय करने हेतु काउंटर के कार्यों की जानकारी सार्वजनिक रूप से छात्रों को देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागों एवं शाखाओं की व्यवस्था एवं कार्य- प्रणाली में सुधार हेतु पदाधिकारियों की अलग से बैठक करने की बात कही।


कुलपति के पूर्वाह्ण 10: 30 से निरीक्षण के क्रम में कई कार्यालयों के न खुलने तथा अनेक कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुलसचिव से संबंधित पदाधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि यदि आगे सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …