Breaking News

राजेश्वर राणा ने दरभंगा के भविष्य सुदृढ़ीकरण हेतु किया मतदान

दरभंगा: जदयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने दरभंगा में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। दरभंगा नगर निगम के वार्ड 44 निवासी राजेश्वर राणा ने बूथ नंबर 288 पर लोकसभा प्रत्याशी के लिए वोट दिया।

 

 

इस मौके पर राजेश्वर राणा ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि धूप में भी घर से बाहर निकलें और मतदान जरूर करें। दरभंगा का भविष्य सुदृढ़ इसी मतदान से होगा। जिसका असर कुछ ही क्षणों में देखने को मिला और धूप के बावजूद भी भारी संख्या में महिलाएं भी घर से बाहर निकल कर वोट देने मतदान केंद्रों पर पहुंची।

 

साथ ही राजेश्वर राणा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान जरूर करें सिर्फ इस बार ही नहीं हर बार जब जब मतदान हो युवा अपने मत का प्रयोग करें और राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …