Breaking News

उफ़ ये गर्मी… दरभंगा में वाटर पार्क का मजा लेने उमड़ी भीड़

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट‌। दरभंगा में Wow Water Park खुलते ही वाटर पार्क का लुत्फ उठाने भीड़ उमड़ पड़ी। ज्यादा से ज्यादा तादाद में बच्चे अपने परिजन के साथ पहुंच कर वाटर पार्क का खूब मज़ा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि दरभंगा के जीवछघाट बिजली एनएच 57 के समीप उत्तर बिहार का सबसे बड़ा वाटर पार्क उद्घाटन 25 मई को किया गया।

बता दें कि दरभंगा का यह वाऊ वाटर पार्क उत्तर बिहार का सबसे बड़ा वाटर पार्क है। यह निश्चित रूप से पर्यटक क्षेत्र में एक बड़ी बात है। अब यहां सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आएंगे और वाटर पार्क का लुफ्त उठा पाएंगे। उद्घाटन के मौके पर Wow वाटर पार्क के संचालक ने बताया था कि इस वाटर पार्क में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के वाटर राईड की व्यवस्था है। गर्मियों में लोग इसका खूब लुफ्त उठाएंगे। बच्चे भी मजे से पार्क में मस्ती कर रहे हैं। मैनेजर ने बताया कि Wow Water Park प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …