Breaking News

भाभी पर देवर का अपहरण का आरोप, नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के जीतू गाछी वार्ड नंबर 22 निवासी एतवारी राम के पुत्र महेश कुमार राम विगत 10 मई से लापता है। महेश कुमार राम की पत्नी गौड़ी देवी ने पति का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए नगर थाना में 105/24 प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गौड़ी देवी ने महेश कुमार राम की भाभी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों पर अपने ही देवर का अपहरण करने का आरोप लगाया है। गौड़ी देवी ने बताया कि मेरे भैंसुर मुन्ना राम की पत्नी सुनिता देवी हमलोगों से 10 साल पहले ही रिश्ता खत्म कर मायके चली गई थी। मेरे पति की बातचीत सुनीता देवी से अक्सर होती रहती थी। मेरे पति 10 मई को सुबह 7 बजे घर से बाहर निकले और अबतक वापस नहीं लौटे हैं।

 

मुझे शक है कि सुनीता देवी और उनके भाईयों ने मेरे पति को अगवाकर कहीं छुपा दिया है या हत्या कर दिया है। 12 दिन होने के बाद भी नगर थाना की पुलिस मेरे पति को खोज नहीं पाई है इसलिए मैंने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …