Breaking News
Home / बिहार / मुजफ्फरपुर / अजीबोगरीब :: नीतीश के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह डॉक्टर ने लगा दिया कार्टन, मामला मुजफ्फरपुर के SKMCH का

अजीबोगरीब :: नीतीश के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह डॉक्टर ने लगा दिया कार्टन, मामला मुजफ्फरपुर के SKMCH का

डेस्क। मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में युवक का पैर टूटने के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मीनापुर के बरांडा मंझौलिया के रहने वाले नीतीश का डॉक्टरों ने इलाज शुरू तो किया। लेकिन टूटे हुए पैर का ऑपरेशन करने के बाद उसमें प्लेट डालकर प्लास्टर लगाने की जगह डॉक्टरों ने उसके ऊपर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी।

 

मीडिया में खबर आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की लीपापोती भी शुरू कर दी गई है। SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि अब जल्द मरीज का इलाज किया जायेगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। प्लेट की जगह टूटे हुए पैर में कार्टन को बांधने के बारे में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जायेगी कि क्यों इस तरह का कार्य किया गया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात भी कही है।

 

Advertisement

यह अजीबो-गरीब मामला सामने आने के बाद एक बार फिर बिहार का पूरा हेल्थ सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है। किन परिस्थितियों में प्लास्टर की जगह मरीज के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बाद उस पर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी गई, यह बड़ा सवाल है। पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।

 

Check Also

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …