Breaking News

दरभंगा :: 2 लाख का इनामी ‘परदेशिया’ को STF ने भागलपुर में दबोचा, अनिल सिंह समेत ट्रिपल मर्डर में था फरार

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के चर्चित दो लाख का इनामी बदमाश प्रजेश कुमार राय बिहार एसटीएफ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस दो मैगजीन बरामद हुआ है। परदेशिया को एसटीएफ की पुलिस ने भागलपुर जिला के नवगछिया से गिरफ्तार किया हैं। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक खुशरु सिराज SOG 06 कर रहें थे। वहीं आर्म्स सेल के पु.अ.नि. नेपाली कुमार के अलावे कई टीम के सदस्य थे।

 

बरामद पिस्टल व मैगजीन

 

बता दे कि दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना अंतर्गत हरहच्चा – निमैठी गांव के निकट आधा दर्जन मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने नगर निगम कर्मी अनिल सिंह एवं अन्य दो लोंगों पर अंधाधूंध गोलियां चलायी जिससे टाटा सूमो में सवार तीन लोंगों की मौत हो गई थी। वहीं चालक पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोककर चला गया था। पुलिस के मुताबिक लाइनर की भूमिका में चालक ही था।

Advertisement

 

दरभंगा SSP बोले- अपराधिक इतिहास रहा है

बहुचर्चित ट्रिपल हत्याकांड के दो लाख (2,00,000) रुपए का इनामी अपराधकर्मी प्रजेश कुमार राय उर्फ ब्रजेश कुमार राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशिया पिता- हरि बल्लभ राय सा०-पतोर थाना-बहादुरपुर जिला-दरभंगा को एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं दो मैगजीन के साथ नवगछिया से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रजेश कुमार राय उर्फ परदेशिया

गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश कुमार राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशिया का अपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने इसकी पुष्टि कर दी हैं। इस हत्याकांड में सूत्रधार रहें गाड़ी के चालक एवं एक अन्य की गिरफ्तारी घटना के तुरंत बाद पुलिस ने की थी, शेष और भी बदमाशों को पुलिस पहले पकड़ चुकी हैं।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …