Breaking News

जनसुराज :: जाले प्रखंड कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जिलाध्यक्ष समेत जिला महासचिव सुशील मिश्र भी रहे मौजूद

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के जाले प्रखंड में जाले हाट के निकट जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय के उद्घाटन होने से जाले से सटे हुए सुदूर क्षेत्रों तक जन सुराज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।

Advertisement

 

जनसुराज के जिला संगठन महासचिव सुशील मिश्र ने कहा कि जन सुराज के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं हम स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को और बढ़ाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकें।

सुशील मिश्र दरभंगा जिला संगठन महासचिव जनसुराज

 

सुशील मिश्र ने यह भी कहा कि जन सुराज अभियान से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विकसित बिहार बनाने के उद्देश्य के साथ जुड़ रहे हैं।

 

नीचे दिए गए image पर क्लिक कर jansuraj special interview जरूर देखें 

 

इस चित्र पर क्लिक करें

https://youtu.be/S5RGG8oVoRA?si=RZpkV_nQaY86OQym

 

 

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिल्टू सहनी, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक हबीबुल्लाह हाशमी व जिला संगठन महासचिव सुशील मिश्र उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला सभापति प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव व संचालन प्रखंड प्रवक्ता रवींद्र झा ने किया।

 

 

उद्घाटन के बाद प्रखंड कार्यवाहक समिति के सदस्यों का परिचय हुआ। वहीं आभार जिला अभियान समिति सदस्य अनिल कुमार ने व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. मोनम, उपप्रमुख अब्दुर राजिक, जिला युवा अध्यक्ष मुमताज अंसारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष राम दिनेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल राम, जिला प्रवक्ता सुबोध मांझी, प्रखंड संगठन महासचिव अमरेश राय, शिवगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड मुख्य प्रवक्ता मनोहर झा, जिला अभियान समिति सदस्य राजीव ठाकुर, सतीश मिश्र, प्रखंड उपाध्यक्ष उमेश सिंह, युवा नेता शुभम कुमार मौजूद थे।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …