दरभंगा : मिथिलांचल में पांच दिनों से पछिया हवा से बढ़ी ठंड दिन भर गिरता रहा पाला, स्कूली बच्चें तैयार होकर घर से निकले लेकिन हालत काफी खराब रही। सुबह से ही घने कोहरे के कारण रास्ता भी नहीं दिख रहा था, 10 बजे के करीब धुंध कुछ कम हुआ, लेकिन ठंड में कमी नहीं आई। विशेषकर रोज कमाने खाने वाले की परेशानी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे है, चौक-चौहारों पर निजी स्तर से अलाव जलाकर लोगों को कुछ राहत मिल जाती है। इन जगहों पर राहगीर व मजदूर वर्ग के लोग हाथ सेकते नजर आये। वैसे इस शीतलहर में ठंड के कारण गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी होती है खासकर रिक्सा वाले और ठेला चालक इस ठंड में भी रोजी रोटी के लिए जान लगाये रहते है। दरभंगा जंक्शन, कादिराबाद बस स्टैंड, लहेरियासराय स्टैंड, डीएमसीएच आदि स्थानों पर इस शीतलहरी में प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में अलाव का प्रबंध नहीं किया गया है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !