दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी पुराने थाने के पास पैसे के लेन-देन को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। जिसमें 2 लोगों का सिर बुरी तरह फटा था। आनन फानन में तीनों को डीएमसीएच इमरजेंसी ले जाया गया जहां सुनील कुमार की हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएच ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। सुनील कुमार का पैर भी टूट गया है जबकि 2 लोग जितेन्द्र कुमार और सत्येन्द्र कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है जितेन्द्र सुनील कुमार का बेटा है जिसका सिर भी फटा है।

ज़ख़्मी लोगों ने बताया कि अपने ही रिश्तेदार व पड़ोसी ने इस तरह के वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के निवासी गौरीशंकर महतो के पुत्र नवीन कुमार, लक्ष्मी कुमार एवं चितरंजन कुमार तीनों खंती और फरसा से इन लोगों पर हमला कर दिया। थाना द्वारा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !