Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / एडीएम नीरज दास की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस को लेकर बैठक

एडीएम नीरज दास की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस को लेकर बैठक

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला स्थापना दिवस समारोह का सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका/स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है। विकास पुस्तिका प्रकाशन में छापे जाने वाले आलेखों को संग्रह कर उसे अनुमोदनप्रांत शुद्ध-शुद्ध छपाई कराना एवं प्रकाशन का कार्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के इच्छुक सम्मानित नागरिकों/ लेखन में रुचि रखने वाले नागरिक दरभंगा जिले से संबंधित आलेख देना चाहते हैं तो अपर समाहर्ता राजस्व कार्यालय में दो दिनों के अंदर आलेख सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी में जमा कर सकते हैं।

 

 

जिला स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक मनाया जाएगा,जिसमें 31 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे पूर्वाह्न से विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा वॉलीबॉल,हैंडबॉल,1600 मीटर रेस,जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित होंगे।

 

बैठक में उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार,डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …