Breaking News

दरभंगा में फर्जी ADM बन धौंस जमाने के मामले में 04 गिरफ्तार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या करीब 07 बजे सोनकी स्थित दलान रिसॉर्ट में एक संस्कृति कार्यक्रम था जिसमें में कई गणमान्य लोगों के साथ उपस्थित था। स्टाफ संजय कुमार पाण्डे के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से समय 12:23 बजे दिन में कॉल किया गया और बताया गया कि मैं ADM समस्तीपुर डॉ० अभिनव बोल रहा हूँ। मैं अपने दोस्तों के साथ आज शाम में दलान रिसॉर्ट आ रहा हूँ।

 

आपलोग के तरफ से स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना चाहिए अन्यथा आपके विरूद्ध कारवाई करवा देंगें। इसके बाद अन्य स्टाफ अमल कुमार उर्फ लखन के द्वारा उन्हें फोन किया गया और बोला गया कि सर कार्यक्रम में आया जाए अच्छी तरह से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कथित ADM द्वारा अपने उक्त नंबर से दोनो स्टाफ को कई बार कॉल किया गया इसी दरम्यान स्टाफ अमल कुमार को ये बताए कि मेरा पी०ए० राहुल यादव का नंबर रख लिजिए यदि मेरा कॉल नहीं लगेगा तो इनसे संपर्क कर लिजिएगा तथा राहुल यादव का नंबर उपलब्ध कराया गया और इनके द्वारा यह भी बताया गया कि सोनकी थाना द्वारा मुझे स्कॉट कर लाया जाएगा। आपलोग मुझे और मेरे दोस्तों को आपके यहाँ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वी०आई०पी० ट्रीटमेंट दिजिएगा।

 

 

रात्रि के करीब 20:45 बजे एक उजला रंग का स्कार्पियो रजि नं0 BR07AW2452 से 07 लोग आए एवं टिकट काउंटर पर उपस्थित स्टाफ से बोले कि मैं ADM समस्तीपुर डॉ अभिनव हूँ ये लोग मेरे करीबी दोस्त है। इस पर स्टाफ द्वारा इनसे पहचान पत्र की माँग की गई तो इनके द्वारा धौंस जमाए जाने लगा तथा स्टाफ से पुछे कि आपका मालिक कहाँ है इस पर स्टाफ के द्वारा बताया गया कि मालिक जनक हॉल में है जहाँ कार्यक्रम हो रहा है। इन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम का टिकट डिस्काउंट रेट पर दिया गया तथा इन्हें माननीय समझकर जनक हॉल में ले जाया गया।

 

Advertisement

 

बातचीत के क्रम में रिसॉर्ट ऑनर को इन लोगों पर सदेह हुआ तो इसकी सूचना सोनकी थाना को दिया गया। सोनकी थानाध्यक्ष के द्वारा सभी को हिरासत में लेकर सभी से नाम-पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः 01. अभिनव कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व० विनोद कुमार सा० भैरोपट्टी 02. दीपक कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता कौशल कुमार यादव सा० इन्द्रा कॉलनी अल्लपट्टी दोनो थाना बहादुरपुर 03. मोनु कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता अशोक चौधरी सा० अल्लपट्टी वार्ड नं0 27 थाना बेंता 04. राजमुखी कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता अमरेन्द्र सिन्हा सा० कॉटी थाना सदर सभी जिला दरभंगा।

 

उक्त पकड़ाए सभी व्यक्तियों से पुछने पर ये लोग बताए कि हमलोग अभिनव भैया को ADM बताकर जगह-जगह धौंस जमाते है तथा अनुचित लाभ लेते है। उक्त मामले में चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …