सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार-निवारण) अधिनियम अन्तर्गत जिलास्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दरभंगा श्री सत्येन्द्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा श्री आलोक कुमार, नोडल पदाधिकारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, दरभंगा श्री खुर्शीद आलम, अशोक नायक, सदस्य विजय कुमार पासवान, श्री अमर राम, श्री सुभाष महतों, थाना अध्यक्ष एस.सी. एस.टी दरभंगा, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, डी.एम.सी.एच दरभंगा, आदि उपस्थित थे।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार द्वारा बताया गया कि विगत बैठक के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय से 99 एफ0आई0आर0/चार्जसीट प्राप्त हुये जिनके 144 पीड़ितों के मुआवजा राशि एवं पेंशन के भुगतान पर कुल 75,60, 650.00 रूपये भुगतान किये गये, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से घटनोत्तर स्वीकृती प्रदान की गई। इसके साथ ही बैठक में हत्या के 09 मामलों में मृतक के निकटतम पीड़ितों के पेंशन की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

साथ ही इसके अतरिक्त हायाघाट थाना कांड संख्या-152/23 के मृतक महेन्द्र पासवान के आश्रित पुत्र राजा कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के नियम-15 (1) (घ) के अन्तर्गत परिचारी/विष्टि परिचारी के पद पर नियुक्ति हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !