Breaking News

प्रेस वार्ता में आप के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा भजपा और अकाली दल पर खूब बरसे !

जालन्धर (लवप्रीत): आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू मामले में बुधवार एक बार फिर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा। खैहरा ने कहा कि भाजपा बादलों के दबाव के चलते सिद्धू को पंजाब से बाहर रखना चाहती थी। सिद्धू के खुलासे से यह स्पष्ट भी हो गया है और साफ हो गया है कि पंजाब में भाजपा अकाली दल के इशारे पर नाच रही है। खैहरा ने एक बार फिर सिद्दू की आप में शमूलियत को लेकर कहा कि पंजाब की राजनीति में सिद्दू एक अच्छा अक्स है। सिद्दू ने शुरू से लेकर आज तक लगातार बादलों का डटकर विरोध किया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सिद्दू की विचारधारा तथा आप पार्टी की विचारधारा एक समान है। इसलिए पंजाब की भलाई के लिए अगर सिद्दू आप पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। आए दिन आप पार्टी नेताओं पर हो रही कानूनी कार्रवाई को लेकर खैहरा ने कहा कि देश की सत्ता पर आसीन भाजपा आज आप के पंजाब, गुजरात, गोवा और अन्य राज्यों में लोकप्रियता के बढ़ रहे ग्राफ से डरी हुई है और इसी बौखलाहट में भाजपा राजनीतिक चालें चलते हुए आप पार्टी नेताओं पर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

सांसद भगवंत मान के मामले पर खैहरा ने कहा कि चूंकि मान ने अपनी गलती मान ली है इसलिए इससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है। पंजाब में आप पर अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्बारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में खैहरा ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस यह दोनों ही आप पार्टी को पंजाब के लोगों द्बारा मिलने वाले भारी समर्थन से खासे परेशान हैं तभी तो बादल और कैप्टन आज केवल आप पार्टी को ही निशाना बना रहे हैं। स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए खैहरा ने विभिन्न नगर निगमों तथा परिषदों में सफाई सेवकों को न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन दिए जाने पर विरोध जताते हुए कहा कि आप सफाई सेवकों को उनका बनता हक दिलाने के लिए आंदोलन करेगी तथा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। इस मौके पर खैहरा के साथ लखविंदर कौर फिल्लौर भी उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …