Breaking News

बिहार : खड़गपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

img-20161224-wa0002मुंगेर : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के परिसर में व्याख्याता वेदानंद राय के सेवानिवृत्त पर महाविद्यालय परिवार एवं प्रशिक्षु शिक्षक द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्या पुष्पा कुमारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी कंचनलता  एवं विशिष्ट अतिथि टेटिया बम्बर बीईओ शिव प्रसाद सिंह थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ कंचनलता ने व्याख्याता राय के किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय के सेवा के प्रति इन्होंने जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार सभी कर्मियों को सेवानिवृत्त होना पड़ता है । उन्होंने उपस्थित कर्मियों से हमेशा सेवा भाव के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की अपील की। साथ ही कहा कि अच्छे कार्य करनेवालों की हमेशा सराहना होती है और वे बधाई के पात्र होते है। तत्पश्चात उन्हें अंग वस्त्र देकर ससम्मान विदाई दी गई। इसके अलावे प्रो. जवाहर सिंह, प्रो. नवल किशोर, प्रो. मधुसूदन प्रसाद, प्रो. नरेश प्रसाद आदि को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर अमित मानकर, मो. इसराफिल, बिष्णुदेव सिंह, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, रविशंकर, सनोज कुमार सहित दर्जनों प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित हुए।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …