सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने राज्यसभा सांसद एवं परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष सह सदन में संसदीय दल के नेता व जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजय झा एक कुशल, दूरदर्शी और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में जनता दल (यू) को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।


श्री राणा ने कहा कि संजय झा ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है।
संजय झा के नेतृत्व पर राजेश्वर राणा ने जताया गर्व
राजेश्वर राणा ने कहा कि संजय झा का अनुभव और नेतृत्व क्षमता न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका से राज्य और देश के विकास में अहम योगदान दिया है।

राजेश्वर राणा बोले—संजय झा ने बदली मिथिला की तस्वीर, बताया विकास का प्रतीक
राजेश्वर राणा ने कहा कि हमारे बहुचर्चित नेता संजय झा ने मिथिला के चहुंमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। दरभंगा में एयरपोर्ट की शुरुआत कर क्षेत्र को देश के बड़े शहरों से जोड़ने का काम किया गया, जिससे न केवल आवागमन सुगम हुआ बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
श्री राणा ने कहा कि मिथिला को बाढ़ जैसी गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए भी संजय झा ने लगातार प्रयास किया है। इसके साथ ही झंझारपुर के अररिया संग्राम में ‘मिथिला हाट’ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी है।

उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य ऐसे हैं, जो बीते कई दशकों में मिथिला के लिए कोई अन्य नेता नहीं कर पाए। संजय झा ने विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को साथ लेकर चलने का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है।
अंत में राजेश्वर राणा ने ईश्वर से संजय झा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !