Breaking News

17 पंचायतों में मनरेगा घोटाला का मामला सामने आया !

nrega-mainपाकुड़ (रांची ब्यूरो) : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 17 पंचायतों में मनरेगा घोटाला का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन रकम वसूली का मूड बनाय चुका है। करोड़ों की रकम का घपला करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। अब उनसे वसूली की जाएगी। प्रशासन ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड में वित्तीय साल 2015-16 में मनरेगा के तहत ग्रेड वन सड़क, तालाब जीर्णोधार की 165 योजनाओ की जांच करायी थी। जिसमें 17 पंचायतों में कम काम और ज्यादा राशि की निकासी का मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट में पांच करोड़ रुपए गबन की बात सामने आई थी। तत्कालीन डीसी दिनेश चन्द्र मिश्र ने बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा की सेवा बर्खास्तगी तथा बीपीओ, नाजीर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछा था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण वसूली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। डीडीसी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि गबन की गयी करोड़ों की राशि प्रतिशतवार अधिकारियों एवं कर्मियों से वसूली जाएगी और इसके लिए 20 दिन का समय दिया गया है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …