Breaking News

उ०प्र० :: प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या , चार महीने बाद शव बरामद…

लखनऊ(राज प्रताप सिंह) – राजधानी के मड़ियाव थानाक्षेत्र मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया । पूछताछ के दौरान महिला ने अपना गुनाह कबूल किया व आरोपी महिला की निशानदेही पर उसके घर मे बने शौच के टैंक से मृतक पति का शव बाहर निकाला गया । मड़ियाव पुलिस शव को कब्जे मे लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , मड़ियाव थानाक्षेत्र के हरिओम नगर निवासी शिवा सक्सेना उर्फ शैलू (30) पुत्र राम सक्सेना की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया । 4 माह पूर्व पत्नी मधु अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर अपने ही पति शिवा सक्सेना की हत्या कर घर मे बने शौच के टैंक मे डाल दिया था । हत्या के बाद मधु अपना घर छोड़ एक किराये के माकान मे रहने लगी थी । मधु की हरकत से शिवा के परिजनों को शक हुआ तो मड़ियाव पुलिस को शिवा की गुमसूदगी व मधु की हरकत के बारे मे बताया । मड़ियाव पुलिस ने मधु से सख्ती से पूछताछ की । पूछताछ मे आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल करते हुये पूरा घटनाक्रम बताया । महिला की निशानदेही पर मड़ियाव पुलिस शौच के टैंक से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । मड़ियाव इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया की आरोपी महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …