Breaking News

बिहार :: मैट्रिक परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई एक छात्रा निष्कासित

दरभंगा : सोमवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा जिला के सभी 41 परीक्षा केन्द्रों जिसमें जिला मुख्यालय के कुल – 30, बेनीपुर अनुमण्डल के कुल – 05 एवं बिरौल अनुमण्डल के कुल – 06 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया। प्रथम पाली में पूर्वांचल उच्च विद्यालय, रायसाहेब पोखर, लहेरियासराय से चिट के साथ नकल करते हुए गुलवाशा परवीन को पकड़ने के पश्चात् परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में मातृभाषा हिन्दी विषय के कुल परीक्षार्थी 13543 में 13368 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उर्दू भाषा के कुल परीक्षार्थी 5052 में 4990 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मैथिली भाषा के कुल परीक्षार्थी 6568 में 6502 परीक्षार्थी उपस्थित और 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बंगला भाषा में प्रतिवेदन शून्य है। द्वितीय पाली में मातृभाषा हिन्दी विषय के कुल परीक्षार्थी 24932 में 24685 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …