दरभंगा। दरभंगा जिला में बागमती नदी का जलस्तर हायाघाट के निकट प्रातःकाल में 44.685 मी0 एवं संध्याकाल में 44.610 मी0 आंकी गई। जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति देखी गयी। विदित है कि खतरा का निशान 45.72 मी है। खिरोई नदी का जलस्तर प्रातःकाल में 50.030 मी0 एवं संध्याकाल में 49.995 मी0 आंकी गई। जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति देखी गयी। अधवारा समूह की नदियाँ का जलस्तर प्रातःकाल में 46.340 मी0 एवं संध्याकाल में 46.310 मी0 आंकी गई। नदी के जलस्तर घटने की प्रवृत्ति देखी गयी। कमला बलान नदी का जलस्तर प्रातःकाल में 49.837 मी एवं संध्या काल में 49.757 मी0 आंकी गई, जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति देखी गई। करेह नदी का जलस्तर प्रातःकाल में 44.685 मी0 एवं संध्याकाल में 44.610 मी0 दर्ज की गई, इसके जलस्तर में घटने की प्रवृत्ति देखी गयी। कोसी नदी का जल प्रवाह प्रातःकाल में 01 लाख 68 हजार 660 घनफीट प्रति सेकेण्ड एवं संध्याकाल में 01 लाख 42 हजार 165 घनफीट प्रति सेकेण्ड दर्ज की गई। नदी प्रवाह में घटने की प्रवृत्ति देखी गयी।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !