Breaking News

बिहार :: ट्रक और स्‍कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्‍कर में तीन की मौत, 2 गंभीर रूप से जख्मी

सुपौल : गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा एनएच पर हुआ जहां ट्रक और स्‍कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्‍कर हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पट्टी गांव के पास एक स्कॉर्पियो वाहन और एक ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस टक्कर में स्‍कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.एक परिवार पूर्णिया से सुपौल जा रहा था इस दौरान ये टक्कर हुई.

जदिया थाना प्रभारी धनंजय केशरी ने बताया कि सुपौल-अररिया मार्ग पर हुए इस हादसे में मरने वालों में पूर्णिया जिले के धमधाहा स्थित बीएनसी कालेज के प्रधान सहायक नंदकिशोर सिंह, उनकी पत्नी और वाहन चालक शामिल हैं. घटना में घायल दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ किया. दुर्घटना में घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …