लखनऊ- (राजप्रताप सिंह)राजधानी की माल पुलिस ने 450 पेटी अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचने का दावा किया है । माल पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , माल पुलिस सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्त क्रमशः सोनू पुत्र हरिभजन वर्मा निवासी नीलमथा थाना कैन्ट लखनऊ 2-(ट्रक ड्राइवर) रंजीत पुत्र बटाई निवासी फगवाना थाना फगवाना जनपद कपूरथला (पंजाब) को गहदो तिराहा से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक ट्रक नं0 एचआर-19 ई-7005 में लदी 450 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब हरियाणा ब्राण्ड की बरामद हुआ।
माल थाना प्रभारी ने बताया की इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !