Breaking News

बिहार :: प्रोफेसर एस के सिंह बने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के नये कुलपति

दरभंगा : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रबंध संकाय के पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर एस.के. सिंह को बिहार सरकार ने दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। बता दें, बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। प्रोफेसर एसके सिंह को कुलपति बनाये जाने की खबर के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफ़ेसरों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।  सुबह से ही प्रोफेसर एसके सिंह के घर और दफ्तर में उनके जानने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रोफेसर एस.के.सिंह इससे पहले नेपाल में आईसीसीआर चेयर प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एस के सिंह संकाय प्रमुख, चीफ प्रॉक्टर और बीएचयू के साउथ कैम्पस के कोर ग्रुप चेयरमैन के साथ ही विश्वविद्यालय के एचआरडी सेल के चेयरमैन भी रहे हैं। वहीं प्रो. सिंह ने बताया की कुलपति के तौर पर उनकी सबसे पहली प्राथमिकता छात्रों के हित के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करना और छात्रों की समस्या को दूर करना होगा ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …