Breaking News

बिहार :: लनामिविवि समेत तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपति की नियुक्ति

पटना : राज्यपाल ने बिहार के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति की है. कुलाधिपति रामनाथ कोविन्द ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है.

जिन लोगों को कुलपति की जिम्मेवारी मिली है उनमें प्रोफेसर एसके सिंह, प्रोफेसर नलिनी कांत झा और प्रोफेसर कमर अहसन शामिल हैं. मिथिला विवि में प्रो. एसके सिंह, तिलकामांझी भागलपुर विवि में प्रो. नलिनी कांत झा और मगध विश्वविद्यालय में प्रो. कमर अहसन कुलपति बनाये गये हैं. मगध विश्वविद्यालय की कमान संभालने वाले प्रोफेसर कमर अहसन सिद्धू-कानू विश्वविद्यालय दुमका में कार्यरत थे.

पिछले वर्ष ही राज्यपाल ने कुलपतियों का कार्यकाल पूरा होते देख नए कुलपतियों के चयन के लिए सर्च कमिटी का गठन किया था. राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. नव नियुक्त कुलपतियों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …