Breaking News

उ०प्र० :: ऑफिस में आजम खान की फोटो देख भड़के मंत्री मोहसिन राजा, कहा- तुरंत हटाओ

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मोहसिन रजा जब ऑफिस पहुंचे तो वहां दफ्तर के बाहर लगी आजम खान की फोटो देखकर भड़क गए। उन्होंने हज कमेटी के सचिव को तुरंत व्यवस्था बदलने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने वहां अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम की घोषणाओं को जगह-जगह लिखा जाए। मोहसिन रजा ने सबसे पहले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं कबाड़ बनी एक नई कार को लेकर फटकार लगाई।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। योगी के अचानक कोतवाली पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह निरीक्षण पहली बार नहीं है और आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज होगा।” – ऑफिस में आजम खान की फोटो देख भड़के मंत्री मोहसिन राजा, कहा- तुरंत हटाओ

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …