Breaking News

बिहार :: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तिथि घोषित, ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टीईटी की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 11 जून (रविवार) को बिहार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं.

टीईटी के लिये बोर्ड ने इस बार ऑनलाइन मोड में ही आवेदन मांगा है. ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही परीक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. परीक्षा में नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिये बोर्ड ने बारकोडेड उत्तर पत्रक का उपयोग करने का भी निर्णय लिया है.

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बोर्ड द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को बायोमिट्रीक तरीके से हाजिरी बनाने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …