Breaking News

बिहार :: जीआरपी दरभंगा ने दो लोगों को एक लाख दो हजार के जाली नोट के साथ किया गिरफ्तार।

दरभंगा : (कुलदीप झा) – दरभंगा स्टेशन पर जीआरपी ने दो लोगों को एक लाख दो हजार रुपए के जाली नोट के साथ धर दबोचा गिरफ्तार व्यक्तियों में एक सुकल चौधरी ,कुरसेला जिला कटिहार तथा दूसरा उदेश मंडल रुद्रपुर जिला मधुबनी का है । इनके निशानदेही पर कटिहार में 30 लाख के जाली नोट कटिहार प्रशासन ने जप्त किए एसपी बी एन झा तथा DSP सुनीता सुमन ने यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही इस रैकेट से जुड़े लोगों को पकड़ा जाएगा बरामद नोट में 99700 के सौ रुपए के नोट तथा 500 के 5 नोट सहित दो मोबाइल तथा पहचान पत्र बरामद हुआ । इस गिरोह का एक सदस्य मोहम्मद नेहाल का नाम आया जो पूर्णिया का है और गिरफ्त से बाहर है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …