
जालंधर(मनी बरार):देवी सहाय धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती नौ में स्कूल अध्यापक श्री बलदेव राज धीमान की सेवा निवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई पार्टी दी गई।इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के श्री रमण कुमार बुधिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया उन्होंने अध्यापक बलदेव राज जी को 20 वर्ष की नौकरी पूरी करने पर अच्छी सेहत तथा लंबी आयु के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनकी कार्य क्रिया पर बहुत प्रशंसा की।स्टाफ मेंबर्स ने उनका फूलों के हार से अभिवादन किया।इस अवसर पर बलदेव राज जी का पूरा परिवार मौजूद था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !