Breaking News

उ०प्र० :: योगी आदित्य नाथ ने दिए गोमती घोटाले की जांच के आदेश

इसके बाद घोटाले के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. गोमती रिवर फ्रंट पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था. इसके तहत लखनऊ में गोमती नदी के किनारों पर दीवार बनाकर तटों को सुंदर बनाने का काम हो रहा है. ये प्रोजेक्ट तय वक्त से काफी पीछे चल रहा है. कुछ ही दिन पहले सीएम योगी लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम और कई मंत्री भी मौजूद थे. सीएम यहां करीब 40 मिनट तक रहे. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब चाहिए
 इस दौरान योगी ने करीब 40 मिनट अधिकारियों के साथ बैठक की. योगी ने रिवर फ्रंट के बजट को लेकर भी सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की थी. कहा जा रहा है कि उन्होंने यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर को कुछ आदेश भी दिए थे. सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ पूरे पार्क का चक्कर लगाया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक और समीक्षा की
अखिलेश राज में 16 नवंबर 2016 को इसका लोकार्पण हुआ था. यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है
क्या है गोमती रिवर फ्रंट
रिवर फ्रंट के तहत लखनऊ शहर के अंदर गोमती नदी के दोनों तटों का सौंदर्यीकरण, किनारे में जॉगिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया, स्टेडियम, फव्वारा और लाइटिंग की व्यवस्था हैं. लखनऊ में कुड़िया घाट से लेकर लामार्टिनियर स्कूल तक 12.1 किलोमीटर का रिवरफ्रंट बना है. इसपर तीन हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. लन्दन के थेम्स नदी की तर्ज पर इसे बनाया जा रहा है. मार्च 2017 तक इसे पूरा होना था. हालांकि अभी भी यहां कुछ काम चल रहा है

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …