Breaking News

रामनवमी :: झाँकी में आपत्तिजनक कार्टून प्रतिबंधित, लेना होगा ससमय लाइसेंस

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में बैठक आहूत की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला में पूर्व के वर्षों
में रामनवमी पर्व एवं चैती छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाया जाता रहा है। पूर्व के वर्षों की
भाँति इस वर्ष भी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को
अंचलाधिकारी एवं थानाप्रभारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखण्ड स्तर पर बैठक कर लेने का निदेश दिया। झाँकी निकालने हेतु शत्-प्रतिशत् अनुज्ञप्ति दिया जाएगा। झाँकी में आपत्तिजनक कार्टून एवं सामाग्री प्रतिबंधित रहेगा। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सत्यवीर सिंह ने थानावार समीक्षा करते हुए आवश्यक पुलिस बल का आंकलन किया। उन्होनें आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी एवं सभी थाना प्रभारियों को ससमय लाईसेन्स निर्गत करने का निदेश दिया। संवेदनशील स्थलों पर वीडियोग्राफी एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाने का निदेश दिया। डी0जे0 का प्रयोग रात्रि 10 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेगा। बिजली के पुराने एवं जर्जर तारो को बदला जाएगा। शराबबन्दी के अनुपालन हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाते हुए छापामारी कर अवैध शराब की बिक्री बन्द कराएगें। नगर निगम की ओर से चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उक्त बैठक में नगर आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक श्री नरेश झा, तीनों अनुमण्डल पदाधिकारी, तीनों
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …