Breaking News

बिहार :: मिशन इन्द्रधनुष के तहत नियमित टीकाकरण अभियान 7 से

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में इन्द्रधनुष एवं पल्स-पोलियो टीकाकरण अभियान हेतु जिला टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई। रविवार को पल्स-पोलियो अभियान के तहत जिला में बच्चों को दवा पिलाया जाएगा। 7 अप्रैल से मिशन इन्द्रधनुष के तहत नियमित टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिला टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला के सभी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के चिकित्सकगण एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को टीकाकरण अभियान का सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया। उन्होंने विशेष कर नवजात शिशुओं को हर-हाल में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी सार्थक प्रयास करने का निदेश दिया। नियमित टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान ससमय उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …