
जालंधर(गगनदीप सिप्पी/राजीव धम्मि):आज जालंधर के रंधावा मसनदा में पवित्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी घर की पिस्तौल से खुद को कनपटी पर गोली मार कर खुद की जीवन लीला समाप्त करली।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय से घरेलू लड़ाई झगड़े चल रहा था जिस कारण पवित्र सिंह कुछ डिप्रेशन में था और आज उसने खुद को गोली मार ली।बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता राणा रंधावा का चाचा है।मृतक पवित्र सिंह की डेड बॉडी जालंधर के सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखी गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !